फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चिकित्साधिकारी से अभद्रता के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साधिकारी के साथ अभद्रता और धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन




लक्सर सीएचसी में चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात डॉ. अनमोल सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि 18 मार्च को वह अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब 7 बजे उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल करके उन्हें मिलने के लिए बोला। फोन सुनकर वह इमरजेंसी कक्ष से बाहर आए तो यहां मौजूद आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। आरोपी ने उन्हेंं अपनी ओर खींचने का प्रयास किया लेकिन स्टाफ ने स्थिति को संभाल लिया।



इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। चिकित्साधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हर्षवर्धन सिंह निवासी लक्सर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी की घटना से संबंधित फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें