फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत के साथ पिरान कलियर में मनाया जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर। अजमेर शरीफ में ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना उर्स के समापन पर कलियर दरगाह साबिर पाक में जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज मनाया गया। जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज में खत्म शरीफ व महफिल-ए-समां का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अजमेर शरीफ के सालाना उर्स के समापन के बाद कलियर दरगाह साबिर पाक में जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज मनाया गया। साबिर पाक में हुए जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज सज्जादा नशीन शाह मंसूर ऐजाज साबरी व साहबजादा शाहअली मंजर एजाज साबरी ने शिरकत की। जश्न-ए-ख्वाजा गरीब नवाज के खत्म शरीफ की शुरुआत तिलावते कुरआन शरीफ से की गई। उसके बाद देश में अमर और चैन केलिए दुआ की गई। खत्म शरीफ के बाद महफिल-ए-मिलाद शरीफ और महफिल-ए-समां का आयोजन किया गया। महफिल-ए-समां के बाद लंगर बांटा गया। बाद में नमाज सज्जादा नशीन शाह मंसूर ऐजाज साबरी की सरपरस्ती में साहबजादा शाह अली मंजर ऐजाज साबरी ने अकीदतमंदों के साथ दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश कर अमनो अमान की दुआ की। शाह अली मंजर ऐजाज साबरी ने बताया कि जिस तरह देशभर में जश्ने साबिर पाक मनाया जाता है इसी तरह से कलियर दरगाह साबिर पाक में पहली बार जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज मनाया गया। पिरान कलियर से मानव कल्याण का संदेश देते प्रवचन दुनिया भर में वैचारिक स्तर पर लड़ रहे लोगों का ईश्वर एक होने और इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म होने का संदेश दे रहे हैं। जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज के मौके पर सूफी राशिद साबरी, शाह सुहैल, गुलशाद सिद्दीकी, हाजी शादाब कुरैशी, शफीक साबरी, हाजी उस्मान अली, मुनव्वर अली साबरी, शाह यावर ,अब्दुल समद साबरी, शाह गाजी आदि अकीदतमंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें