फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएससी की टीम बनी चैंपियन

Wed, 17 Feb 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
केएलडीएवी पीजी कालेज के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पांचवें दिन महिला एवं पुरुष वर्ग वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान वालीबाल गर्ल्स प्रतियोगिता के फाइनल में एमएससी की टीम ने 25-14 के अंतर से जीत हासिल की।
विज्ञापन

वालीबाल गर्ल्स प्रतियोगिता का फाइनल मैच एमएससी की छात्राओं के बीच हुआ जिसमें एमएससी की छात्राओं ने बीएससी की छात्राओं को 25-14 के अंतर से हराकर जीत हासिल की। इसके अलावा वालीबाल प्रतियोगिता महिला एवं पुुरुष वर्ग प्रतियोगिता के अंतर्गत जहां पहला मैच बीएसी प्रथम वर्ष के छात्रों ने जीता वहीं दूसरा मैच बीएससी द्वितीय वर्ष एवं बीएससी तृतीय वर्ष की टीम के बीच हुआ। जिसमें बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्रों ने 25-18 के अंतर से मैच में जीत हासिल कर ली।

तीसरे मैच में बीएससी प्रथम वर्ष ने 25-19 के अंतर से जीत हासिल की। इसके बाद चतुर्थ एवं फाइनल मैच बीएससी प्रथम एवं बीएससी द्वितीय वर्ष की टीम के बीच हुआ जिसमें बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्रों ने 25-20 के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया।  इससे पूर्व वालीबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन प्राचार्य डा. यशोदा मित्तल एवं डा. मंजुल धीमान ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर डा. पूर्णिमा श्रीवास्तव, डा. एमपी सिंह, डा. वंदिता श्रीवास्तव, डा. मिथलेश कुमारी, डा. शशि त्यागी, डा. अर्शी रस्तोगी, डा. नवीन एवं सहायक खेल अधिकारी राजेश नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें