रुड़की। नगर अखिल भारतीय विमुक्त एवं घुमंतू जनजाति वेलफेयर संघ की ओर सेे विमुक्त घुमंतू जन जागृति सम्मेलन का आयोजन किया गया।
रुड़की नगर निगम सभागार में हुए सम्मेलन में लोगों ने महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं तमिलनाडु सरकार की तर्ज पर विमुक्त घुमंतू जनजातियों के लोगों को दस प्रतिशत आरक्षण देने की मांग उठाई।
मुख्य अतिथि नगर विधायक प्रदीप बत्रा, सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश जमग्दिन, सांसद प्रतिनिधि के कुंवर नागेश्वर सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. बलवंत सिंह चेयरमैन, विमुक्त घुमंतू जनजाति कल्याण बोर्ड हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री बलवान सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने मांग की कि महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं तमिलनाडु सरकार की तर्ज पर विमुक्त घुमंतू जनजातियों के लोगों को दस प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही प्राइवेट स्कूलों में विमुक्त एवं घुमंतू जनजातियों के बच्चों के लिए फ्री शिक्षा की व्यवस्था हो। सम्मेलन में संघ नरेश गिहारा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह को, मनोज कुमार को युवा प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार को प्रदेश युवा सचिव एवं किशनपाल को प्रदेश वरिष्ठ सलाहकार एवं कई जिलों की कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया। इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा ने सभी मांगों को शासन में रखने का आश्वासन दिया हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव बालकराम सांसी एवं अन्य प्रदेशों के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पंवार एवं समीर आदि लोग भी मौजूद रहे। ब्यूरो