फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात क्षेत्र के ग्रामीणों को झेलनी पड़ी चार घंटे की विद्युत कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। देहात क्षेत्र में प्रतिदिन हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को रुड़की बिजलीघर में कुछ कार्य के चलते क्षेत्र के 150 गांवों की चार घंटे बिजली काटी गई। इससे पूरे क्षेत्र में सिंचाई कार्य प्रभावित रहा। परेशान ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से लक्सर के भुरना, भुरनी, ढांडेकी, कुआंखेड़ा, शेखपुरी, बहादरपुर व सुल्तानपुर के इस्माइलपुर, भिक्कमपुर व रायसी क्षेत्र के दरगाहपुर, कुड़ी भगवानपुर, हबीबपुर, महाराजपुर खुर्द, महाराजपुर कला, सैदाबाद व खानपुर क्षेत्र के प्रहलादपुर, न्यामतपुर, मिर्जापुर, करणपुर, हस्तमोली सहित डेढ़ सौ से अधिक गांव की बिजली गायब हो गई। इससे क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था भी ठप हो गई। ग्रामीणों को पीने का पानी भी हैंडपंपों से ढोना पड़ा। सिंचाई कार्य भी ठप हो गया। ग्रामीण दीपक कुमार, रजत शर्मा, कालूराम चौधरी, सुशील, अनुज कुमार का कहना है कि प्रतिदिन कटौती से ग्रामीणों परेशान हैं। विभागीय एसडीओ अमीचंद ने बताया कि रुड़की बिजली घर में मरम्मत कार्य चलने से विद्युत कटौती की गई है। कार्य पूरा होते ही आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें