फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1090 परीक्षार्थियों ने छोड़ी हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा

विज्ञापन
रुड़की मे उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा देकर लौटती छात्राएं। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 24710 परीक्षार्थी निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे। वहीं 1090 परीक्षार्थियों ने हिंदी की परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान फ्लाइंग स्क्वाइड टीम ने भी कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर चेकिंग की, लेकिन किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई नकली नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

सोमवार को इंटरमीडिएट का हिंदी का पेपर आयोजित कराया गया था। इसके बाद मंगलवार को हाईस्कूल की परीक्षा हिंदी के पेपर से शुरू हुई। मिली जानकारी के अनुसार 25,800 बच्चों में से विभिन्न केंद्रों पर 24,710 बच्चे ही परीक्षा देने पहुंचे। वहीं 1090 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान तीनों फ्लाइंग स्क्वाइड की टीमें विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर चेकिंग की। वहीं गहनता के साथ चेकिंग की। हालांकि किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई नकलची नहीं मिला। चेकिंग के दौरान परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप की स्थिति मच रही। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे परीक्षा समाप्त हो गई। इसके बाद रुड़की व आसपास के परीक्षा केंद्रों की सभी परीक्षा की कापियां राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की में जमा कराई। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने बताया कि कई परीक्षा केंद्रों पर फलाइंग स्क्वाइड टीमों के द्वारा चेकिंग की गई है। हालांकि इस दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें