लक्सर में आयोजित तहसील दिवस के मौके पर लोगों की समस्या सुनते एसडीएम।
- फोटो : ROORKEE
तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को तहसील दिवस में एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर लगभग 15 शिकायतें आई। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस पर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी, तथा जिस विभाग के पास कोई शिकायत पहुंचे तो उसका तत्काल निस्तारण भी करें। इस मौके पर लक्सर के सेवानिवृत्त संग्रह अनुसेवक सुरेंद्र ने अपनी पेंशन शुरू किए जाने की मांग की। जबकि बालचंदवाला की चमन देवी ने अपनी भूमि को वारिस के तौर पर दर्ज कराने की मांग की। डुमनपुरी गांव की सावित्री ने अपनी पेंशन शुरू किए जाने की मांग की। वहीं डुमनपुरी के मुन्ना, नरेश ने भूमि की पैमाइश कराए जाने की मांग की। कलसिया के प्रताप ने गांव के कुछ लोगों पर उसकी भूमि कब्जाने की धमकी देने का आरोप लगाया। बहादुरपुर गांव के मांगेराम ने अपनी खलियान की भूमि की पैमाइश कराए जाने की मांग की। जबकि मखियाली के हुकुम ने गांव में नाला निर्माण कराए जाने की मांग की। इसके अलावा भुरना गांव के मनोज ने गांव में जरूरी स्थानों पर गमले लगवाए जाने की मांग की। खडंजा कुतुबपुर के रईस ने बैंक पर ऋण न देने का आरोप लगाया। इसके अलावा करणपुर के शराफत ने कुछ लोगों पर उसका रास्ता अवरुद्ध करने की शिकायत की। तहसील दिवस में 15 शिकायतें आई। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि अन्य शिकायतों को उनके विभाग से संबंधित अधिकारियों को सौंपकर उन्हें तत्काल निस्तारण करने के आदेश दिए। इस मौके पर तहसीलदार सुनैना राणा, अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गौहर हयात, खाद्य पूर्ति अधिकारी ममता ग्वाड़ी, बिंदुनेगी, एसडीओ अंजीव राणा, डॉ. गुरप्रीत सिंह सचदेवा, डॉ. वीरेंद्र सिंह कठैत के अलावा सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।