फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकान में आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। शहर के मेन बाजार स्थित परचून की एक दुकान में बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अचानक आग लगने से लाखों का सामान खाक हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
रुड़की के मेन बाजार में हाजी सबीर अहमद क्ी परचून की दुकान के ऊपर गोदाम भी है। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे दुकान से धुआं निकलता देख भीड़ जमा हो गई। सूचना पर हाजी सबीर भी मौके पर पहुंचा। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। एफएसओ अनिल त्यागी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। बताया गया कि ईद के त्योहार के मद्देनजर हाल ही में दुकान में लाखों का अतिरिक्त सामान रखा गया था। अचानक दुकान में आग लगने से लाखों का सामान बरबाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला का समापन हुआ
लक्सर। मोंटफोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में एनआईओएस की ओर से संचालित डीएलएड की कार्यशाला का समापन हो गया। कार्यशाला 12 दिन से चल रही थी। प्रधानाचार्या कुसुम देवी ने कहा कि शिक्षक के ऊपर बच्चों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। शिक्षक छोटे बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनका भविष्य तैयार करते हैं। बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी देना चाहिए। इस अवसर पर अनुपम, सोनम, रविंद्र, पंकज, रवि सैनी, विपिन सैनी, साजिद अली, नरेंद्र कुमार, रजनी चावला, मोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें