फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर में इंजीनियरिंग विभाग की सीलिंग गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। रेल अधिकारियों की लापरवाही किसी दिन बड़ा हादसे का रूप ले सकती है। रेलवे स्टेशन में विद्युत इंजीनियरिंग विभाग की छत की सीलिंग टूट कर नीचे गिर गई। घटना के वक्त कमरे में दो रेल अधिकारी काम कर रहे थे। छत के गिरने से हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोग कमरे की ओर दौड पड़े। वहां काम कर रहे अधिकारियों को सही सलामत देख लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं अधिकारियों के मुताबिक जर्जर छत की मरम्मत को लेकर तीन बार संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते ऐसी घटना आज हुई है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर जीआरपी चौकी के बगल में सीनियर सेक्शन इंजीनियर विद्युत का आफिस बना है। करीब 11:30 बजे कमरे की सीमेंट की सीलिंग धड़ाम से नीचे गिर गई। घटना के वक्त एसएसई सीनियर सेक्शन इंजीनियर वीके गुप्ता व एक अन्य अधिकारी काम कर रहे थे। छत उनके ठीक बगल में गिरी। सीलिंग टूटने से जोर की आवाज आने पर चौकी में बैठे सिपाही और आसपास खड़े लोग दौड़ पड़े। बाद में दोनों अधिकारी जान बचाकर बाहर दौड़े। गनीमत यह रही कि जिस मेज पर छत गिरी उस वक्त वह अधिकारी वहां काम नहीं कर रहे थे। विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस संबंध में तीन बार आईओडब्लू को पत्र लिखा गया। हर बार छत ठीक कराए जाने की मांग की गई। लेकिन अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। वहीं घटना के बाद से विद्युत विभाग के अधिकारियों में रोष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें