फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जंगल और खेतों में 100 लीटर लाहन नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने लक्सर क्षेत्र में जंगल और गन्ने के खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान भारी मात्रा में लाहन नष्ट किया गया। विभागीय कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आबकारी आयुक्त के निर्देश पर विभाग कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ 3 से 20 सितंबर तक सघन अभियान चला रहा है। अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक हसनैन रजा जाफरी के नेतृत्व में विभाग की टीम ने भोवापुर, चमरावल, टांडा महतौली, पासापुर, अब्दीपुर सहित तहसील क्षेत्र के कई गांवों में जंगल और खेतों में चेकिंग की। अभियान के दौरान अलग - अलग स्थानों से 1000 लीटर से अधिक लाहन बरामद किया गया।
इसके अलावा 20 लीटर से अधिक तैयार कच्ची शराब भी बरामद की गई। कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। कई लोग मौके से भाग निकले। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद लाहन को नष्ट कर दिया गया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभियान अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें