फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 ट्रैक्टर ट्रालियों को किया सीज 

Wed, 18 May 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
जब्त की गईं ट्रैक्टर ट्रालियां - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी कार्रवाई करते हुए उपजिलाधिकारी लक्सर ने भिक्कमपुर गांव से अवैध खनन सामग्री लेकर गुजर रहे 10 ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़कर सीज कर दिया है।
विज्ञापन


रामपुर रायघटी गांव के पास गंगा में खनन माफिया ट्रैक्टर ट्रालियों से अवैध खनन करने में जुटे हुए हैं। बुधवार दोपहर अवैध खनन होने की सूचना पर उपजिलाधिकारी लक्सर किशन सिंह नेगी ने भिक्कमपुर चौकी प्रभारी ठाकुर सिंह रावत के साथ अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की।

इस दौरान रामपुर रायघटी गंगा की ओर से खनन सामग्री लेकर आ रहे कुछ ट्रैक्टर ट्रालियों को उपजिलाधिकारी ने रोक लिया और जांच पर ट्रैक्टर-ट्राली मालिक सामग्री संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा पाए। उपजिलाधिकारी लक्सर ने बताया कि बिना रायल्टी के खनन सामग्री ला रहे 10 ट्रैक्टर ट्रालियों को भिक्कमपुर चौकी लाकर सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें