फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युंका कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

विज्ञापन
राज्य सरकार का पुतला फूंकते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आयुष के छात्रों पर देहरादून में हुई लाठी चार्ज के विरोध में पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

रविवार को युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत सिंह धीमान के नेतृत्व में कार्यकर्ता हरिद्वार रोड पर एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और प्रदेश सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान अमरजीत सिंह धीमान ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे आयुष छात्रों पर सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरता की गई। युवाओं के साथ की गई मारपीट की घटना बेहद शर्मनाक है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसका विरोध करते हैं। कार्यकर्ता इस तरह के तानाशाही रवैया के खिलाफ मारपीट करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाई की मांग करती है। पुतला फूंकने वालों में मिथुन, दीक्षित, विमल शर्मा, मनीष भट्ट, अतुल, राजा पुरोहित, अरुण कुमार, केशव दुबे, आशीष पुंडीर, अंशुभ चावला, सुमित शर्मा, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें