फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में चला डीजे, मनाया जश्न

विज्ञापन
पार्टी के दौरान उमड़ी छात्रों की भीड़ - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय नियमों को ताक पर रखने के लिए एक बार फिर सुर्खियों में है। छात्रसंघ चुनावों में महासचिव की जीत के जश्न में ऐसे डूबे कि महाविद्यालय के नियमों को ही भूल बैठे। छात्रों ने कॉलेज में डीजे चलाकर जमकर पार्टी। सबसे बड़ी बात यह है कि समय यह डीजे पार्टी चल रही थी ठीक उसी समय महाविद्यालय के बीएड संकाय में यूजीसी की संयुक्त सचिव डॉ. उर्मिला देवी के साथ प्राचार्य और समस्त प्राध्यापकों की बैठक चल रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को महाविद्यालय के विज्ञान संकाय में दोपहर के समय जीत की खुशी में पार्टी आयोजित की गई। छात्रसंघ चुनाव में महासचिव पद पर दीपक भारद्वाज के जीतने की खुशी में यह पार्टी आयोजित की गई। इसमें डीजे, टैंट लगाकर जमकर पार्टी की गई, जबकि नियम के अनुसार बिना लिखित अनुमति के पार्टी नहीं की जा सकती है। यदि अनुमति मिल भी जाती है तो उस पर भी डीजे नहीं बजाया जा सकता।
नियम के विरुद्घ पार्टी करने पर अब महाविद्यालय प्रशासन अपने प्रोक्टोरियल बोर्ड में इस मुद्दे को उठाएगा। इसके बाद प्रत्याशी पर कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि राजकीय महाविद्यालय में किसी भी प्रकार की पार्टी नहीं की जा सकती है। यदि यहां इस तरह के किसी आयोजन को किया जाता है तो इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य से लिखित में अनुमति ली जाती है।
विज्ञापन

कोट्स
महासचिव दीपक भारद्वाज अपने समर्थकों के साथ मौखिक रूप से अनुमति मांगने आए थे। उन्होंने लिखित रूप से अनुमति नहीं ली है और ऊपर से पार्टी में डीजे भी बजाया। इसके लिए कॉलेज के प्रोक्टोरियल बोर्ड के सामने मुद्दा रखा जाएगा। प्रत्याशी पर कार्रवाई का निर्णय बोर्ड करेगा।
- डॉ. एनपी माहेश्वरी प्राचार्य
महाविद्यालय प्राचार्य से बीएड संकाय में पार्टी की मौखिक अनुमति मांगी थी। मगर, उन्होंने बताया कि यहां यूजीसी की बैठक है, उन्होंने ही हमें सुझाव दिया कि विज्ञान संकाय में पार्टी कर लो।
विज्ञापन

- दीपक भारद्वाज, महासचिव छात्रसंघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें