फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गंगा में डूब रहे युवक को एसडीआरएफ ने बचाया

Mon, 06 Jul 2026 08:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद, मेरठ के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

ऋषिकेश। एसडीआरएफ, आपदा राहत दल और जल पुलिस के जवानों ने गंगा में डूब रहे मुरादाबाद के एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
सोमवार को दोपहर में स्नान कर रहे युवक का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। त्रिवेणी घाट पर तैनात एसडीआरएफ, आपदा राहत दल और जल पुलिस के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि युवक का नाम नमित कुमार निवासी ग्राम मलपुर नगर, थाना छजलैट, तहसील कांठ, जनपद मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश है। गंगा से सुरक्षित बाहर निकालने के बाद युवक ने एसडीआरएफ का आभार जताया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर कुछ दिन पूर्व सिंगटाली झूला पुल के पास गंगा में डूबे दो युवकों और रविवार को सिरासू झूला पुल के पास गंगा में बहे मेरठ के युवक सार्थक की खोज के लिए एसडीआरएफ की टीम ने राफ्ट और आधुनिक बचाव उपकरणों की सहायता से संभावित स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाया लेकिन किसी का पता नहीं चला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें