फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रभागा तटबंध से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
चंद्रभागा पुल से चौदहबीघा पुल को जाने वाला तटबंध। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक 30 वर्षीय युवक की चंद्रभागा तटबंध से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने युवक को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। तटबंध पर स्थानीय पार्षद शकुंतला शर्मा नगर निगम से कई बार जाली लगाने की मांग कर चुकी हैं। बावजूद इसके नगर निगम प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

चंद्रभागा पुल से चौदहबीघा पुल को जाने वाला तटबंध कई लोगों के लिए अभिशाप बन चुका है। तटबंध से गिरकर बीते एक साल के दौरान कई लोग चोटिल हो चुके हैं। सोमवार को 30 वर्षीय युवक रवि पुत्र विनामी निवासी भैरव मंदिर कॉलोनी लक्ष्मणझूला रोड ऋषिकेश तटबंध की ओर गया था। इसी दौरान युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जा गिरा। यह देख आसपास के लोगों ने तटबंध से नीचे उतर कर रवि को बाहर निकाला और परिजनों की मौजूदगी में राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान रवि ने अपना दम तोड़ दिया। पार्षद शकुंतला शर्मा ने नगर निगम पर उनकी मांगों को अनदेखा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बस अड्डा रोड की तरह भैरव मंदिर से सटे तटबंध पर भी जाली लगी होती तो यह हादसा न होता। उन्होंने कहा कि बुधवार को स्थानीय लोगों के साथ उपजिलाधिकारी प्रेमलाल को ज्ञापन देकर जाली लगाने की मांग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें