फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप्पी नूडल्स का सैंपल फेल

Sat, 30 Jul 2016 03:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगी के बाद अब एप्पी नूडल्स का सैंपल फेल हो गया। जांच में नूडल्स में हानिकारक तत्व पाए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक माह पहले नूडल्स का सैंपल जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजा था। जांच रिपोर्ट में हानिकारक रसायन मोनो सोडियम ग्लूकोमेट की पुष्टि हुई है। संबंधित विभाग कंपनी और विक्रेता को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए एक महीने पर तीर्थनगरी में छापेमारी की कार्रवाई की गई थी। एक प्रतिष्ठान से एप्पी नूडल्स का सैंपल लिया गया था। बताया कि सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला में भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट आ गई है। एप्पी नूडल्स में हानिकारक रसायन की मात्रा शामिल होने और मिस ब्रांड की पुष्टि हुई है। बताया कि संबंधित कंपनी और विक्रेता को नोटिस भेजा जाएगा।

किडनी को प्रभावित करता है सोडियम ग्लूकोमेट
राजकीय चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा. संतोष पंत ने बताया कि मोनो सोडियम ग्लूकोमेट अन आरगेनिक यौगिक तत्व है, जिसमें शीशे की मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन शरीर पर दुष्प्रभाव डालता है। खासकर किडनी, लीवर को प्रभावित करता है। पाचन क्रिया गड़बड़ा जाती है। इस रसायन के अत्यधिक सेवन से कैंसर को भी बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन


मसाले, बिस्किट का नमूना लिया
कांवड़ यात्रा में मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी की कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि कैच मसाले और किट्टी बिस्किट का सैंपल लिया है, जिसे जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें