फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ष 2025 संगठन को समर्पित : बीएम संदीप

Sun, 07 Sep 2025 02:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी करते केंद्रीय पर्वयक्षक बीएम संदीप । स्रोत आयोजक।
विज्ञापन
श्यामपुर और जौलीग्रांट में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षक ने रायशुमारी की।
विज्ञापन

श्यामपुर में केंद्रीय पर्वयक्षक बीएम संदीप ने कहा कि वर्ष 2025 संगठन को समर्पित किया गया है। पार्टी ब्लॉक और जिला स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए काम कर रही है। जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।

गुजरात, हरियाणा समेत तीन राज्यों में जिला स्तर पर काम कर लिया गया है। जिलाध्यक्ष पद के लिए प्रत्येक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रायशुमारी की जा रही है। प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट देने के बाद अगले माह तक संगठन में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, जयेंद्र रमोला केएस राणा, जय सिंह रावत, राजपाल खरोला, अनीता राणा, अंशुल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं जौलीग्रांट में केंद्रीय पर्यवेक्षक ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग को वो जनता के सामने रख रहे हैं। प्रदेश में भाजपा राहत पहुंचाने की बजाय भ्रम फैला रही है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख डोईवाला गौरव सिंह, महेंद्र भट्ट, उमेद बोरा, करतार नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें