फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बच्चों के बदलते व्यवहार में शिक्षक होते हैं मार्गदर्शक

विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करते ​शिक्षक व छात्र।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश। बच्चों के बदलते व्यवहार में शिक्षकों की भूमिका एक मार्गदर्शक, प्रेरणा स्रोत और आदर्श के रूप में होती है। शिक्षक न केवल ज्ञान प्रदान करते हैं बल्कि बच्चों को नैतिक मूल्य सिखाते हैं, उनके व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं और उन्हें आत्मविश्वासी, सक्षम नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। उक्त बातें शिक्षकों ने अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में कहीं।
शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में बच्चों के बदलते व्यवहार में शिक्षकों की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक सकारात्मक माहौल बनाते हैं, बच्चों को उनकी समस्याओं का समाधान ढूंढने में मदद करते हैं, और उनके हर प्रयास को प्रोत्साहित करते हैं, जिससे बच्चों में आत्म-सम्मान और सकारात्मक व्यवहार का विकास होता है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक बच्चों के जीवन में मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत के रूप में कार्य करते हैं। वे बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। शिक्षक शिव प्रसाद बहुगुणा ने कहा कि शिक्षकों का एक महत्वपूर्ण कार्य बच्चों में सही और गलत का अंतर सिखाना है।
विज्ञापन

शिक्षक शिष्टाचार और स्वस्थ आदतों के विकास के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हैंं। कार्यक्रम में 20 शिक्षकों व 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में भगवती जोशी, लखविंदर सिंह, जयकृत सिंह रावत नवीन मैंदोला, संजीव कुमार, रंजन अंथवाल, नीलम जोशी, रेखा बिष्ट, सुशीला, पूजा, रेहा, ज्योतिर्मय शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें