ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लॉक के स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना की तीसरी लहर के लिए मुस्तैद हो गई है। तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने का अधिक खतरा हो गया है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग यमकेश्वर ने गीताभवन कोविड केयर सेंटर में 25 बेड और सीएचसी यमकेश्वर में चार बेड तैयार कर दिए हैं। इसके साथ ही विभाग के पास कोरोना से संबंधित बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के सीरिफ भी पहुंच गए हैं।
यमकेश्वर के नोडल अधिकारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि स्वर्गाश्रम स्थित गीताभवन कोविड केयर सेंटर दो सौ बेड का है। वर्तमान में यहा 15 संक्रमित मरीज हैं। 10 मरीज ऑक्सीजन और पांच मरीज सामान्य हालत में है। यहीं पर बच्चों के लिए 25 बेड की व्यवस्था कर दी गई है। यहां बच्चों के लिए नेबुलाइजर, पीडिएट्रीक्स (बच्चों के लिए छोटे माक्स) सहित दवाईयों की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। इसके अलावा चार बेड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर में बना दिए गए हैं। जैसे ही संक्रमित बच्चे मिलेंगे, उनका उपचार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम तैयार है।