वसंतोत्सव के तहत दंगल प्रतियोगिता में पहलवान प्रदीप शास्त्री ने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को पछाड़कर कर बोली के रुप में लगी पुरस्कार की सबसे अधिक राशि चार हजार रुपये जीत लिए। नगर पालिका प्रांगण में बुधवार दोपहर स्व. कमलनारायण मिश्रा की स्मृति में आयोजित दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और सामाजिक कार्यकर्ता बचन पोखरियाल ने विभिन्न प्रांतों से आए पहलवानों से परिचय प्राप्त कर किया।
पहला मुकाबला रेशम माजरी, दून के संजय और मेरठ के सोनू पहलवान के बीच हुआ। इसमें संजय ने जीत दर्ज की। ढोल नगाड़ों के बीच विभिन्न दंगल प्रतियोगिताएं हुईं। पहलवानों ने कुश्ती के दांव पेंच दिखाकर दर्शकों की तालियां बटोरी। पहलवानों की जोर आजमाइश को दर्शक मंत्रमुग्ध होकर देखते रहे।
पहलवान शाहनवाज, सुरेंद्र, अशोक, जावेद, आशीष, अमरनाथ, टाइगर, सोम अली, धाकड़ सिंह, राजा, कुलदीप, शंकर थापा, मोहसिन खान, धनी अहियोर ने कुश्ती में पराक्रम दिखाया। कुश्ती में विजेता पहलवानों को पांच सौ, आठ सौ, 1100, 1500, 2100, 3100 और चार हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, जयेंद्र रमोला, कुश्ती संयोजक जयप्रकाश, मीडिया कोऑर्डिनेटर रवि शास्त्री मौजूद थे।