फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: पहलवान लाभांशु ने जीता भारत केसरी का खिताब

Mon, 26 Jul 2021 01:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

उत्तराखंड कुश्ती संघ के सीनियर कोच एवं लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित पवन कुमार ने लाभांशु की जीत पर खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
तमिलानाडु में आयोजित कुश्ती में चंद्रेश्वरनगर निवासी पहलवान लाभांशु ने जीता भारत केसरी का खिता? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रेश्वरनगर निवासी पहलवान लाभांशु शर्मा ने तमिलनाडु के मदुरई शहर में स्पोर्ट्स एसोसिएशन तमिलनाडु की ओर से आयोजित दो दिवसीय (23 व 24 जुलाई) भारत केसरी कुश्ती दंगल 2021 में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। तमिलनाडु में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में लाभांशु ने तमिलनाडु के पहलवान एस राधाकृष्णन को हराकर यह खिताब जीता।

विज्ञापन


उत्तराखंड कुश्ती संघ के सीनियर कोच एवं लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित पवन कुमार ने लाभांशु की जीत पर खुशी व्यक्त की है। कहा कि उत्तराखंड राज्य बने हुए करीब 20 साल से अधिक हो चुका है, लेकिन कोई भी उत्तराखंड का पहलवान अभी तक भारत केसरी का खिताब नहीं जीत पाया था।

लाभांशु ने भारत केसरी का टाइटल जीतकर 20 वर्षों का सूखा खत्म कर दिया है। लाभांशु के स्वागत के लिए योगनगरी में तैयारी जोर शोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। लाभांशु इससे पहले राज्य स्तर पर 15 स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय स्तर पर 10 पदक और इंटरनेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक और एक सिल्वर पदक जीत चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें