फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दून भवानी में तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

Mon, 09 Feb 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल रानीपोखरी में तनाव प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिक्षकों को तनावमुक्त रहकर पठन-पाठन के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

रिसोर्स पर्सन नैन्सी इंटरनेशनल स्कूल डोईवाला की प्रधानाचार्य प्रियंका मोगा ने कहा कि सकारात्मक सोच, योग प्राणायाम, समय प्रबंधन और संतुलित जीवन शैली से तनावमुक्त रहकर पठन-पाठन कराया जा सकता है। प्रधानाचार्या मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल रायवाला मानसी सिंघल ने कहा कि शिक्षकों पर परिवार, पठन-पाठन के अलावा प्रशासनिक जिम्मेदारी के कारण तनाव हो सकता है। तनावमुक्त रहकर ही शिक्षक बच्चों का तनाव दूर कर सकता है। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक बीपी उनियाल, प्रधानाचार्या डाॅ. पुष्पा उनियाल, साकेत उनियाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें