डोईवाला। नगर पालिका क्षेत्र के कुड़कावाला मार्ग को अब वीरांगना अवंतिबाई लोधी मार्ग के नाम से जाना जाएगा। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मार्ग का नाम वीरांगना अवंतिबाई लोधी किया। उन्होंने कहा कि अब विधानसभा के विकास पर पूरा ध्यान रहेगा। कहा कि चार सालों तक पूरे मनायोग से राज्य की बेहतरी के लिए काम किया।
पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीरांगना अवंतिबाई लोधी मार्ग नामकरण कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीरांगना अवंति बाई का साहस और बलिदान हम सबके लिए प्रेरणापुंज है। देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उनको योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। कहा कि मुख्यमंत्री के कार्याकाल में उन्होंने ऐतिहासिक काम किए हैं। जिनसे महिलाओं को उन्नयन होगा। कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने से लेकर कमांडो की ट्रेनिंग देने की व्यवस्था की गई है। कहा कि चार सालों तक पूरे मनायोग से राज्य की बेहतरी के लिए काम किया। इस अवसर पर वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष करन बोरा, नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल, कार्यक्रम में आयोजन से जुड़े रामेश्वर प्रसाद लोधी, पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष खेम सिंह पाल, सभासद मनीष धीमान, सुनीता सैनी, शिवानी लोधी, विक्रम सिंह नेगी, मनीष नैथानी, पंकज शर्मा, सरिता जोशी, संपूर्ण रावत, राजन गोयल, राकेश लोधी, संजीव लोधी, विनय कंडवाल, रोहित क्षेत्री, सोनू गोयल, राममूर्ति रावत, मंदीप बजाज, सुषमा चौधरी, धर्म सिंह,ललित पंत, चंद्रकला ध्यानी, राकेश नौटियाल, प्रदीप नेगी, संदीप नेगी आदि तमाम लोग मौजूद थे।
शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग
डोईवाला। सामाजिक संगठन लोकहितकारी परिषद ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन देकर राज्य के अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग की। मंडल अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने ज्ञापन में कहा कि 480 तदर्थ शिक्षक लंबे समय से विनियमितीकरण की मांग कर रहे है। ज्ञापन देने वालों में ओमप्रकाश काला आदि थे। संवाद
फोटो--- रिबन काटकर कुड़कावाला मार्ग को वीरांगना अवंतिबाई लोधी का नाम देते पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत।