फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदरी में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय विधिक शिविर

विज्ञापन
श्यामपुर खदरी में आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बहुउद्देशीय शिविर में जानकारी देते मुख्य - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
श्यामपुर। सामुदायिक केंद्र खदरी में रविवार को आयोजित बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता शिविर में मुख्य अतिथि जिला जज व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून प्रदीप पंत ने कहा कि ये शिविर मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी को सरकार की ओर चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला जज ने शिविर में आए लोगों से आह्वान किया कि वो करोना की वैक्सीन जरूर लगावाएं। उन्होंने सीविल जज सीनियर डिवीजन व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से टीके लगवाए जाएं। कहा कि इसके लिए पैरा लीगल वॉलिंटयर्स के माध्यम से सभी बुजुर्ग लोगों की सूची तैयार की जाए। इस अवसर पर सिविल जज सीनियर डिवीजन व सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण नेहा कुशवाह ने कहा ग्रामीणों को तमाम कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को कानून की जानकारी होनी चाहिए। शिविर में अपर जिला न्यायधीष ऋषिकेश व अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति मनीष मिश्रा, मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) देहरादून विवेक श्रीवास्तव, तहसीलदार रेखा आर्य, ग्राम प्रधान संगीता शांति थपलियाल, अनिल सजवाण आदि मौजूद थे। संचालन शांति प्रसाद थपलियाल ने किया।
बोक्सा जनजाति के नहीं बन पा रहे प्रमाण पत्र
श्यामपुर। अखिल भारतीय बोक्सा जनजाति संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ने शिविर में कहा कि हम बोक्सा जाति के लोग पचास साल से भी अधिक समय से उत्तराखंड के विभिन्न गांवों में रह रहे हैं। कहा जिनके पास भूमि नहीं है, उनके जनजाति के प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। इस पर इस मामले को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व सीनियर जल नेहा कुशवाह ने जिला जज के संज्ञान में ये मामला लाया गया। जिला जज ने भी समस्या को संज्ञान में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें