फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विरोध के बाद रोका काम

Wed, 16 Jul 2025 01:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर जेसीबी से मिट्टी खोदकर मार्ग किनारे भरान किए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। विरोध के बाद एनएच ने काम को रोक दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि एनएच उनके घरों के सामने से जेसीबी की मदद से खोदाई कर मिट्टी को मार्ग के किनारों पर भरने का काम कर रहा है लेकिन जेसीबी से मिट्टी के साथ ही पत्थरों को भी खोदकर मार्ग के किनारे भरा जा रहा है। बारिश होने पर मिट्टी बह जाएगी, जिसके बाद पत्थरों से दो पहिया वाहन चालकों के चोटिल होने का खतरा बढ़ जाएगा।
मौके पर पहुंचे स्थानीय सभासद राजेश भट्ट ने एनएच के कार्यों का विरोध करते हुए कहा कि लोगों के घरों के आगे खोदाई करने से लोगों को मुख्य मार्ग पर आवाजाही करने में परेशानी आएगी। मिट्टी को बरसात बाद कहीं और से उठाकर सड़क किनारे भरा जाना चाहिए।
विज्ञापन


स्थानीय विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला ने मौके पर एनएच कर्मियों से फोन पर बातचीत कर स्थानीय लोगों के अनुसार काम करने को कहा। मौके पर दयाल सिंह सजवाण, मुकेश सजवाण, विक्रम सिंह, सुरेश सजवाण, अरूण सिंह, विजय सजवाण, सुरेश सिंह, शांतो देवी, पूजा सजवाण, संजना देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें