फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: डोईवाला महाविद्यालय में स्थापित हुआ पीजोमीटर वेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज परिसर में केंद्रीय भूमि जल बोर्ड की ओर से पीजोमीटर वेल स्थापित किया जा रहा है। इसके माध्यम से क्षेत्र में जमीन के नीचे मौजूद पानी के स्तर और उसमें होने वाले बदलावों की नियमित निगरानी की जा सकेगी। यह पहल भूजल संरक्षण और जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
विज्ञापन

डोईवाला महाविद्यालय परिसर में पीजोमीटर वेल यानी भूजल मापक कुआं के माध्यम से भूजन की गहराई और जमीन के नीचे पानी के दबाव से संबधित आंकड़े जुटाए जाते हैं। इन आंकड़ों से गर्मियों ,बरसात और सर्दियों के दौरान भूजल स्तर में होने वाले उतार- चढ़ाव का अध्ययन किया जा सकेगा। इससे क्षेत्र में भूजल की वास्तविक स्थिति समझने और भविष्य में जल संरक्षण से जुड़ी योजनाएं तैयार करने में मदद मिलेगी। पीजोमीटर वेल से पानी का स्तर मापने का काम किया जाता है। इससे डोईवाला महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी लाभ मिलेगा।
महाविद्यालय परिसर में पीजोमीटर वेल का स्थापित होना क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल है। भूजल स्तर की वैज्ञानिक तरीके से निगरानी होने से जल संसाधनों की स्थिति को समझने में मदद मिलेगी। वर्तमान समय में भूजल संरक्षण बेहद जरूरी है। पीजोमीटर वेल से दूरगामी लाभ मिलेगें। -डॉ पीजी भट्ट, प्राचार्य, डोईवाला महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें