फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी टाइटन, सम्राट क्लब, मुनिकीरेती ए की विजेता

विज्ञापन
पूर्णानंद क्रीडा मैदान में क्रिकेट मैच के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
खेल विभाग नरेंद्रनगर की ओर से पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। इसमें दो मैच पुुरुष और एक मैच महिला वर्ग के मध्य खेला गया। पुरुष वर्ग में टिहरी टाइटन ढालवाला और सम्राट क्लब रेड टीम ने जबकि महिला वर्ग में मुनिकीरेती ए की टीम ने जीत दर्ज की। सोमवार को पहला मैच टिहरी टाइटन ढालवाला और कुंजापुरी क्लब नरेंद्रनगर के मध्य खेला गया। इसमें टिहरी टाइटन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।
विज्ञापन

कुंजापुरी क्लब नरेंद्रनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 59 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिहरी टाइटन ढालवाला की टीम ने मात्र तीन ओवरों में एक विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर जीत दर्ज की। दूसरा मैच सम्राट क्लब रेड और टाइटन क्लब ढालवाला के मध्य खेला गया। इसमें सम्राट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 81 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइटन क्लब ढालवाला 62 रन पर ढेर हो गई। सम्राट क्लब ने यह मैच 19 रनों से जीता।
महिला वर्ग का पहला मैच मुनिकीरेती और ढालवाला के मध्य खेला गया। इसमें मुनिकीरेती की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 55 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ढालवाला की टीम मात्र 31 रनों पर ही सिमट गई। मैच में अंपायर की भूमिका में सुनील कुमार, हेमंत भारती, आशीष राणा, शिल्पा, विभव शर्मा, रवि शर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें