फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल सांसद का हाल जानने एम्स पहुंचे सीएम

विज्ञापन
एम्स में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का हाल जानते मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, उच्च शिक्ष? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
पौड़ी गढ़वाल से सांसद तीरथ सिंह रावत का हाल जानने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एम्स पहुंचे। यहां उन्होंने सांसद से वार्ता भी की और चिकित्सा अधीक्षक से सांसद की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि बड़ा हादसा टल गया। जिस तरह दुर्घटना हुई है कि उस हिसाब से बड़ी क्षति हो सकती थी। इस पर उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक ब्रह्मप्रकाश से सांसद के खान पान को लेकर वार्ता की तो चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि हल्का शुगर के मद्देनजर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस पर सीएम ने कहा कि अभी तीरथ जी को सिर्फ मूंग की दाल ही खिलाइए। उन्होंने सांसद से सेहत के बारे में पूछा तो सांसद ने बताया कि उनके हड्डियाें तथा दाहिने कंधे में दर्द है। इस पर चिकित्सा अधीक्षक ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि घबराने की बात नहीं है। सांसद का सीटी स्कैन हो चुका है। थोड़ा आराम की जरूरत है। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, मेयर अनिता ममगाईं, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, वरिष्ठ नेता दिनेश सती, संजय शास्त्री आदि मौजूद रहे।
...मैंने कहा टीटनेस का इंजेक्शन तो लगा दो
सीएम के हाल जानने के दौरान गढ़वाल सांसद ने मुस्कुराते हुए अस्पतालों की व्यवस्था पर भी चुटकी ली। सांसद ने बताया कि जब वह घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल गए तो वहां एक कर्मचारी ने कहा कि आज तो संडे है। इस पर उन्होंने कहा कि अरे कम से कम टीटनेस का इंजेक्शन तो लगा दीजिए। इसके बाद इंजेक्शन लगाया गया। इस पर सीएम ने कहा कि एम्स में चिकित्सकों की टीम अच्छा काम कर रही है। चिकित्सकों को संडे से मतलब नहीं होना चाहिए। उनके लिए मरीज ही सब कुछ है।
विज्ञापन

कार का एयर बैग ही नहीं खुला
मुख्यमंत्री को सांसद तीरथ सिंह रावत ने बताया कि दुर्घटना में जब सड़क पर कार पलटी उस दौरान गाड़ी का एयर बैग ही नहीं खुल पाया। इस पर उनके गनर सुभाष मैठाणी ने शीशा तोड़ कर उन्हें बाहर निकाला। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शायद एयर बैग खुल जाता तो इतनी भी चोट नहीं लगती। सीएम ने ईश्वर से सांसद के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें