फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्घालुओं से तीर्थ नगरी हुई पैक

Thu, 02 Jun 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
चारधाम के लिए फोटोमीट्रिक पंजीकरण कराते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीर्थनगरी चारधाम के लिए बाहरी प्रांतों से आने वाले श्रद्घालुओं से पैक है। सड़क, बीटीसी और धर्मशाला में श्रद्घालुओं का जमघट इसकी बानगी है। यह हाल तब है जबकि पिछले तीन दिन से मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना पर अलर्ट किया हुआ है, लेकिन इसका श्रद्घालुओं पर खासा असर नहीं पड़ रहा।
विज्ञापन


सात मई को चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था, तब से गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडू, आंधप्रदेश से श्रद्घालु बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री के दर्शन के लिए तीर्थनगरी में उमड़ रहे हैं।

यात्रा को 24 दिन हो चुके हैं और श्रद्घालुओं का कारवां बढ़ता ही जा रहा है। स्थिति यह है कि शहर की धर्मशाला पंजाब सिंध क्षेत्र, बाबा काली कमली, अग्रवाल धर्मशाला, सहारनपुर धर्मशाला तीर्थयात्रियों से पटी पड़ी हैं। जिन्हें धर्मशाला में जगह नहीं मिल रही वह बीटीसी में स्थित यात्री प्रतीक्षालय और यात्री सुविधा केंद्र में रुके हैं।
विज्ञापन


रेलवे रोड पर बाहर से आए यात्री वाहन कतार में खड़े हैं। मार्ग पर श्रद्घालुओं की चहल कदमी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्ष 2013 की आपदा के बाद मंद पड़ी चारधाम यात्रा फिर से अपने पुराने स्वरुप में लौटी है। प्रशासन तीर्थयात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखे। उन्हें किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।  

इनकी सुनिए
चारधाम यात्रा को प्रभावित करने वाली भ्रामक खबरों पर रोक लगनी चाहिए। बहरहाल यात्रा सुचारू रुप से चल रही है। धर्मशाला में ठहरे तीर्थयात्रियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए धर्मशाला संचालकों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

विनीत तोमर, उपजिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें