फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढही, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
सड़क पर फैला अद्वैतानंद मार्ग पर ध्वस्त हुई दीवार का मलबा। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
अभी दीवार गिरने से किशोर की मौत मामले को तीन दिन ही हुए कि अद्वैतानंद मार्ग पर एक निजी प्लॉट की जर्जर दीवार भी ढेर हो गई। व्यस्ततम मार्ग होने के बावजूद यहां बड़ा हादसा होने से टल गया। यदि दीवार सुबह के बाद किसी भी समय गिरती तो किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। बावजूद इसके नगर निगम अब तक नहीं जागा है। अभी तक नगर क्षेत्र के विभिन्न गिरासू भवनों का सर्वे तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंबेडकर चौक से अंदर अद्वैतानंद मार्ग पर शुक्रवार तड़के एक निजी प्लॉट की दीवार गिरकर सड़क पर बिखर गई। हर कोई गिरी दीवार को देखकर तीन दिन पूर्व की घटना का जिक्र करने लगा। दरअसल, दीवार के लगते हुए कॉम्पलेक्स में कई कोंचिग सेंटर, ट्यूशन प्वाइंट, योग प्रशिक्षण केंद्र और व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। इस कारण सुबह से लेकर देर शाम तक यहां बच्चों का जमघट लगा रहता है। इसके अलावा यहां लगातार आवागमन भी होता रहता है। मगर, शुक्रवार की सुबह शिक्षण संस्थान खुलने के समय से पूर्व ही दीवार ढेर हो गई। गनीमत रही कि दीवार ढहने के दौरान आसपास कोई नहीं था।
दीवार गिरने की सूचना पाकर सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल भी मौके पर पहुंचे और सड़क पर गिरे मलबे को हटाने के निर्देश सफाईकर्मियों को दिए। देर शाम सड़क पर गिरे मलबे को हटा दिया गया।
विज्ञापन

----
निगम की लापरवाही पड़ सकती है भारी
पुष्कर मंदिर मार्ग पर बृहस्पतिवार को हुई घटना के बाद भी नगर निगम अभी तक नहीं चेता है, जबकि नगर क्षेत्र के बीचोंबीच करीब दो दर्जन से ज्यादा ऐसे भवन और दीवारें हैं जो जर्जर हो चुकी हैं। इन्हें समय रहते चिह्नित कर उचित उपाय न किए गए तो बड़ी घटना की संभावना है। मामले में सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल ने बताया कि अभी तक निगम की ओर से गिरासू भवनों की पहचान नहीं की गई है।
----
दीवार ढहते ही प्लाट में दिखा कूड़े का अंबार
दीवार ढहने के साथ ही सफाई व्यवस्था और स्वच्छता अभियान की पोल भी खुल गई। यहां खाली पड़े प्लाट में कूड़े का अंबार उजागर हुआ। आबादी के बीच पड़े इस कूड़े के ढेर पर अब तक किसी का ध्यान ही नहीं गया था। लोगों का कहना है कि कूड़े के बोझ के कारण ही एक ईंट की बनी उक्त दीवार ढह गई। सहायक नगर आयुक्त विनोद ने बताया कि प्लॉट पर पड़ी गंदगी हटाने के लिए सफाईकर्मियों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें