फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल : एसबीएम व चार्ल्स वेन बने चैंपियन

Fri, 09 Jan 2026 01:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
बालिका वर्ग के वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत आयोजक।
विज्ञापन

विज्ञापन
तपोवन स्थित एसडी मेमोरियल राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कैप्टन डीडी तिवारी मेमोरियल वॉलीबाल टूर्नामेंट का भव्य समापन हो गया। बालिका वर्ग का खिताब एसबीएम इंटर कॉलेज ने अपने नाम किया, जबकि बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में चार्ल्स वेन एकेडमी ने जीत का परचम लहराया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला एसबीएम इंटर कॉलेज और रेड फोर्ट एकेडमी के बीच खेला गया। एसबीएम ने 25-22, 27-25 और 15-13 से फाइनल मुकाबला जीता। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला दून भवानी और चार्ल्स वेन एकेडमी के बीच खेला गया। पहले सेट में दून भवानी ने 25-21 से बढ़त बनाई। दूसरे और तीसरे सेट में चार्ल्स वेन एकेडमी ने दून भवानी को 25-20 और 25-22 से हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें