ऋषिकेश। उत्तर-प्रदेश के हाथरस में हुई युवती की मौत पर तीर्थनगरी में भी न्याय दिलाने की आवाज बुलंद हो रही है। बृहस्पतिवार को विभिन्न संगठनों ने हाथरस की निर्भया को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
बाल्मीकि समाज समिति व अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने परमार्थ निकेतन से लक्ष्मणझूला कैंप कार्यालय तक रैली निकाली। इसके बाद यमकेश्वर उपजिलाधिकारी मनीष कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर सचिन सौरव, राकेश कुमार, विनोद भारती, विजेंद्र कुमार, बबलू भारती, विवेक भारती, समीर, प्रकाश, कमल, विक्की, रमेश बाबू, विशाल, कमला देवी, निर्मला देवी, रेखा देवी आदि मौजूद रहीं।
नगर निगम प्रशासन ने भी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है। नगर निगम परिसर में निर्भया की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की गई। नगर निगम अध्यक्ष अनीता ममगाईं ने कहा कि हाथरस की बेटी के साथ हुई इस वारदात ने सभी को झकझोर दिया है। इस अमानवीय घटना से पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त एलमदास, अभिषेक मल्होत्रा, प्रशांत कुकरेती, नरेश खैरवाल, जितेंद्र, सुरेंद्र, विनोद, विनोद भारती, महेंद्र, विक्रम, राकेश खैरवाल, राजेश डोगरा, अमित कुमार, तीरथ, सुभाष, विनेश आदि शामिल रहे।
उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री जयपाल जाटव के नेतृत्व में मंच के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार रोड़ स्थित पुरानी चुंगी के समीप उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में पूरी तरह गुंडाराज है। यूपी सरकार रोकने में पूरी तरह नाकाम है। इस मौके पर सुनील गोस्वामी, जतिन जाटव, अशोक विश्वकर्मा, सुलेख चंद, पबीन जाटव, विनय दुबे, सरस साहनी, कुमकुम साहनी, महादेव यादव, राम सिंह, जोगिंदर बाबा साहनी, अकलू साहनी, रामसाहनी आदि शामिल रहे। बहुजन समाज पार्टी ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस दौरान पंकज जाटव, अर्जुन जाटव, रमेश चंद गौतम, प्रदीप कुमार, महेश कुमार, जोगेंद्र सिंह, प्रकाश नाथ, अरूण जाटव, अजय जाटव, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते दलित शोषित विकास मंच के कार्यकर्ता।- फोटो : RISHIKESH