फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनचट्टी में बंजी जंपिंग शुरू

विज्ञापन
मोहनचट्टी में बंजी जंपिंग। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। यमकेश्वर के मोहनचट्टी क्षेत्र में स्थित बंजी जंपिंग प्वाइंट जंप इन हाइट में बृहस्पतिवार से सात माह बाद फिर से साहसिक गतिविधियां शुरू हो र्गईं। पहले दिन दिल्ली-नोएडा से आए आठ पर्यटकों ने बंजी जंपिंग का लुत्फ उठया।
विज्ञापन

तीर्थनगरी में कौड़ियाला से मुनिकीरेती तक इको टूरिज्म जोन में रिवर राफ्टिंग शुरू होनेे के बाद बृहस्पतिवार से यमकेश्वर के मोहन चट्टी क्षेत्र में बंजी जंपिंग भी शुरू हो गई। रोमांच का यह साहसिक खेल कोरोनाकाल के शुरू होने के बाद करीब सात माह बाद शुरू हुआ है। पहले दिन नोएडा के सिद्धार्थ ने पहली जंप लगाई। इसके बाद शाम तक करीब आठ पर्यटकों ने जंप लगाई। भारत के सबसे ऊंचे बंजी जंपिंग प्वाइंट जंप इन हाइट में आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। जंप इन हाइट्स के निदेशक कर्नल मनोज ने बताया कि अब उनके पास एडवांस बुकिंग आने लगी हैं। शुक्रवार से बंजी जंपिंग के अलावा जॉइंट स्विंग व फ्लाइंग फॉक्स की साहसिक गतिविधियां भी शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

------------
एक नजर में बंजी जंपिंग
- जंप इन हाइट्स गांव मोहनचट्टी, यमकेश्वर ब्लॉक, जिला पौड़ी गढ़वाल में स्थित है।
- यह भारत का सबसे ऊंचा 83 मीटर हाइट वाला प्वाइंट है।
- यहां दो अन्य खेल फ्लाइंग फॉक्स और जाइंट स्विंग भी संचालित किए जाते हैं।
-पिछले साल 22000 पर्यटकों ने बंजी जंपिंग और अन्य गतिविधियों में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें