फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jolly Grant Airport: सोमवार से शुरू होगी देहरादून-मुंबई के बीच विस्तारा की एक और फ्लाइट, ये रहेगा शेड्यूल

Sun, 21 May 2023 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

यह अतिरिक्त फ्लाइट 31 मई तक इस रूट पर उड़ान भरेगी। यात्रियों संख्या सही रही तो इस फ्लाइट को नियमित भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइंस - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून-मुंबई के बीच हवाई सफर करने वालों को अब एक और विकल्प मिलने जा रहा है। विमानन कंपनी विस्तारा सोमवार से देहरादून-मुंबई हवाई रूट पर एक और अतिरिक्त फ्लाइट संचालित करने जा रहा है।

विज्ञापन


यह अतिरिक्त फ्लाइट 31 मई तक इस रूट पर उड़ान भरेगी। यात्रियों संख्या सही रही तो इस फ्लाइट को नियमित भी किया जा सकता है। विस्तारा ने समर शेड्यूल में देहरादून-दिल्ली और देहरादून-मुंबई के बीच अपनी दो फ्लाइट शुरू की थी। जो वर्तमान में नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं, लेकिन इस बीच गो फर्स्ट के सामने वित्तीय संकट छाने के कारण उसने अपनी देहरादून-मुंबई की फ्लाइट को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है।

Jolly Grant Airport: देहरादून से गोवा के लिए 23 मई से शुरू होगी इंडिगो की सीधी फ्लाइट, ये रहेगा शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए विस्तारा ने देहरादून-मुंबई रूट पर 17 मई से 31 मई तक के लिए एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू की है, लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विस्तारा अब एक और अतिरिक्त फ्लाइट 22 मई से शुरू करने जा रहा है। एयरपोर्ट सुत्रों के अनुसार यह फ्लाइट मुंबई से उड़ान भरकर शाम साढे छह बजे देहरादून में लैंड होगी। देहरादून से यात्रियों को लेकर शाम सात बजे मुंबई को टेक ऑफ करेगी। इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद अब विस्तारा की मुंबई के लिए तीन और दिल्ली के लिए एक फ्लाइट हो जाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें