फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में देश के सैनिकों के बढ़ा आत्मविश्वास - विस अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। इगास पर्व पर आज श्यामपुर क्षेत्र के खदरी में पूर्व सैनिकों और वरिष्ठ जनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व सैनिकों का माल्यार्पण कर और शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि सैनिकों को सम्मान देना हमारा कर्तव्य बनता ही है, लेकिन देश के वीर सपूतों को कितना भी सम्मान दिया जाए वो कम पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सैनिकों का आत्मविश्वास बढ़ा है। प्रधानमंत्री होली, दिवाली और अन्य त्योहार अपने आवास में नहीं बल्कि देश के वीर सैनिकों के साथ ही मनाते हैं। कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. केएस राणा, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, पूर्व प्रधान सुनीता रावत, कैप्टन रामप्रसाद राणाकोटी, प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, प्रधान भगवान सिंह मेहर, प्रधान चंद्रमोहन पोखरियाल, टैक्सी मोटर संचालक के अध्यक्ष विजयपाल रावत, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र रावत, कुसुम जोशी, मधु भट्ट आदि थे।
इन सैनिकों को किया सम्मानित
सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर खिलानंद भट्ट, कैप्टन रामप्रसाद राणा कोटी, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर जगदीश प्रसाद सेमवाल,सेवानिवृत्त आनंद मणि देवली, पूर्व सैनिक धनपाल सिंह गुसाईं, पूर्व सैनिक पंकज कपलोगी, राजपाल पवार, पीएल मैथानी, टीका प्रसाद पुरोहित, कैप्टन महेश्वर सिंह, कैप्टन मायाराम थपलियाल, पूर्व सैनिक सुभाष सिंह, हरीश बिष्ट, रणवीर सिंह चौहान, गोविंद सिंह रावत, पितांबर दत्त नौटियाल, कैप्टन बांकेलाल पांडे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें