संवाद न्यूज एजेंसी
रायवाला। हरिपुर कलां में सीवर लाइन की समस्या पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पेयजल निगम व जल संस्थान के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
ग्राम प्रधान सविता शर्मा ने बताया कि इंटर कॉलेज रोड से प्रेम विहार चौक तक पिछले छह महीनों से सीवर का दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है। अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। बताया कि सीवर लाइन पिछले कई साल से क्षतिग्रस्त पड़ी है लेकिन विभाग इसका दुरुस्त नहीं कर रहा है।
जिसके चलते सीवर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और लोग इस दूषित पानी से होकर गुजरने को मजबूर है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता है तब तक विभाग के खिलाफ आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
इस दौरान प्रेमलाल शर्मा, मुकेश कुमार, संजीव चौहान, विक्रांत भारद्वाज, लक्ष्मी यादव, बबीता चौहान, प्रीति बहुखंडी, सविता कुकरेती, मुकेश कंडवाल, दीपक बिष्ट, वैभव अरोड़ा, सूरज सुंदरियाल, गजे सिंह नेगी, सीमा कोठारी, कमलेश आदि मौजूद रहे। संवाद