फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पेपर लीक प्रकरण पर कांग्रेस ने तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
डोईवाला तहसील मुख्यालय में पेपर लीक प्रकरण को लेकर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोईवाला। यूकेएसएसएससी के पेपर लीक प्रकरण पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। परीक्षा अवधि में प्रश्नपत्र बाहर आना सरकार की विफलता बताया।
शुक्रवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पर पहुंचे और पेपर लीक प्रकरण पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओं के हितों पर कुठाराघात कर रही है। कांग्रेस युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगी।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि परीक्षाओं के पेपर लीक होने के पीछे सरकार की व्यवस्थाएं दोषी हैं। आयोग की परीक्षाएं लीक होने की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। प्रदेश सचिव सागर मनवाल और वरिष्ठ नेता मनोज नौटियाल ने कहा कि कांग्रेस पेपर लीक प्रकरण को लेकर राज्यव्यापी संघर्ष की शुरुआत की है।
विज्ञापन

कहा कि सरकार को परीक्षा का शुल्क उन्हें लौटाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन देकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में ताजेंद्र सिंह ताज, करतार सिंह नेगी, सावन राठौर, जितेंद्र कुमार, उमेद बोरा, सावन राठौर, रेखा बहुगुणा, प्रवीण सैनी, शंकर महरालू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें