फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, कूड़ाघर की तालाबंदी की

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

Iकूड़े का उचित तरीके से निस्तारण नहीं होने पर ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही दुर्गंध
I

I
I

Iग्रामीणों ने कहा, समस्या का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे उग्र आंदोलनI

फतेहपुर टांडा में बनाए गए कूड़ेघर की दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कूड़ेघर पर तालाबंदी की। कहा कि जिम्मेदार लोगों को समस्या के निदान के लिए प्रयास करना चाहिए।

जीवनवाला ग्रामसभा के फतेहपुर टांडा गांव में कूड़ाघर बनाया गया है। कूड़ेघर की दुर्गंध से आसपास के लोग काफी परेशान हैं। मंगलवार को काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एकत्रित होकर कूड़ाघर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि कूड़ाघर की दुर्गंध से ग्रामीण परेशान हैं। कई बार ग्रामीण शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी कूड़ेघर में व्यवस्थाएं ठीक नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन




सामाजिक कार्यकर्ता हरकमल सिंह ने बताया कि कूड़ाघर से बदबू से परेशान होकर ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। बताया कि कूड़े का निस्तारण उचित तरीके से नहीं होने पर ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कूड़ेघर की तालाबंदी की। वह मौका मुआयना कर समस्या निदान का प्रयास करेगी। इस दौरान गुरनाम सिंह, हरजिंदर सिंह, मोहन सिंह, रसपाल सिंह, सज्जन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जरनैल सिंह, संतोष सिंह, बलंविदर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन






Iकूड़ेघर में कूड़े का उचित निस्तारण नहीं होने की जानकारी नहीं है। यदि कूड़े का उचित निस्तारण नहीं हो रहा तो इस मामले में संज्ञान लिया जाएगा। - टीना चौधरी, जिला पंचायत सदस्यI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें