फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नशा मुक्ति केंद्र का ग्रामीणों ने किया विरोध

Tue, 20 Jan 2026 02:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
07 नशा मुक्ति केंद्र खोले जाने का विरोध करते ग्रामीण। स्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
जोगीवालामाफी में ग्रामीणों ने नशामुक्ति केंद्र खोले जाने का विरोध करते हुए केंद्र के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन की ओर से दी गई अनुमति को गलत बताया है।
विज्ञापन




सोमवार को ग्रामीणों ने नशा मुक्ति केंद्र के बाहर प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जताया। पूर्व ग्राम प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा ने बताया कि नशामुक्ति केंद्र खोले जाने की अनुमति को जल्द निरस्त नहीं किया गया तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। पूर्व में भी ग्रामीणों की ओर से इसका विरोध किया गया था। गांव के सामाजिक वातावरण पर इसका गलत प्रभाव पड़ेगा।

जोगीवाला माफी के ग्राम प्रधान सहित स्थानीय ग्रामीणों ने नशामुक्ति केंद्र को खोले जाने की अनुमति पर भी सवाल उठाए हैं। प्रदर्शन करने वालों में ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर बेदबाल, ग्राम प्रधान मोहर सिंह असवाल, गुरूप्रीत नरवाल, देव सिंह चौहान, राजवीर सिंह, टीकाराम ब्यास, मनमोहन पंवार, जागृति रावत, अंजू रावत, कुसुम कौर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें