फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के लिए ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना रानीपोखरी में कराने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री के दून दौरे को देखते हुए तहसील प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी प्रेषित किया।
विज्ञापन

सोमवार को संयुक्त संघर्ष समिति और प्रधान अनूप सिंह की अगुवाई में रानीपोखरी न्याय पंचायत के तमाम ग्रामीण डोईवाला तहसील मुख्यालय पहुंचे और लॉ यूनिवर्सिटी के लिए नारेबाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन कर आवाज का बुलंद किया। ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने जनता के साथ वादाखिलाफी की है। शिलान्यास होने के बावजूद रानीपोखरी में लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना करने के बजाए कहीं ओर स्थानातंरित करने की साजिश रची गई है। जो आहत करने वाली है। रानीपोखरी के पूर्व प्रधान पंकज यादव ने कहा कि सरकार के नुमाइंदे नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के मामले में चुप्पी साधे हुए है। अब निर्णायक संघर्ष का आगाज किया जा रहा है। प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने सभी तथ्यों से अवगत कराते हुए जनभावनाओं के अनुरूप भट्टनगरी रानीपोखरी में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालो में पंचायत सदस्य साधना, नरेंद्र चौहान, कविता तड़ियाल, पिंकी पंवार, अनिल कुमार, सुधीर रतूड़ी आदि के अलावा ज्ञापन पर कई प्रधानों के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें