फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूमो अनियंत्रित होकर पलटी, 7 सवार सुरिक्षत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। रायवाला थाना क्षेत्र के छिद्दरवाला में हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के दौरान चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि वाहन में सवार सात सवारियों को केवल हल्की फुल्की चोटें आईं। चालक की गंभीर स्थिति को देखते उसे जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे हरिद्वार से देहरादून जा रही एक टाटा सूमो का साहबनगर पुलिया के पास अचानक एक्सल टूट गया। इसके बाद वह अनियंत्रित होकर सड़क पलट गई। वाहन में चालक और सात लोग सवार थे। दुर्घटना के दौरान चालक आबिद पुत्र कामिल निवासी एकड़, थाना पथरी, जिला हरिद्वार गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन में बैठी सवारियों को हल्की फुल्की चोटें आईं। सूचना पर मौके पर पहुंची चेतक पुलिस ने सभी घायलों को पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सभी सात सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद छूट्टी दे दी गई। वहीं चिकित्सकों ने चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसको जौलीग्रांट रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें