विश्व एड्स दिवस पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें त्वचा रोग की ओपीडी में आने वाले लोगों को एड्स के कारण, लक्षण, बचाव व उपचार की जानकारी दी गई। इस अवसर पर डॉ. समरजीत रॉय, डॉ.वाईएस बिष्ट, डॉ.रुचि आदि उपस्थित रहे।
Iघर-घर जाकर एड्स की जानकारी दीI
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज (एचआईएमएस) जौलीग्रांट के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में डोईवाला के कुड़कावाला व गौहरीमाफी रायवाला स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को एड्स के खतरों के प्रति जागरूक किया। गया छात्रों ने लोगों को घर-घर जाकर एड्स के विषय में जानकारी दी। साथ ही रेड रिबन भी बांटे। इस अवसर पर डॉ.हिमांशु, डॉ.दीपशिखा, डॉ. वैभव, डॉ. चिराग आदि उपस्थित रहे।