श्रमिक कार्ड नवीनीकरण के साथ ही आर्थिक सहायता के लिए ऑनलाइन आवेदन आगामी 11 दिनों के लिए बाधित रहेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फिलहाल 11 दिसंबर तक के लिए बंद किए गए हैं। श्रम प्रर्वतन अधिकारी पिंकी टम्टा ने बताया कि 12 दिसंबर से श्रमिक कार्ड नवीनीकरण सहित अन्य ऑनलाइन आवेदन का कार्य शुरू किया जाएगा।
Iदरवाजे पर दस्तक देकर बनाए जा रहे वोटर कार्डI
निर्वाचन आयोग की ओर से दरवाजे पर दस्तक देकर वोटर कार्ड बनाए जा रहे हैं। मतदाता सूची में नए नाम दर्ज करने और सुधारीकरण कार्य के लिए क्षेत्रीय बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कार्य में जुटे हुए हैं। तहसीलदार चमन सिंह ने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता पहचान पत्र तैयार कर रहे हैं।