फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल की उम्र में देश का नंबर वन राज्य बनेगा उत्तराखंड - सीएम.

विज्ञापन
01 जीएमवीएन गंगा रिजार्ट में आयोजित रैबार कार्यक्रम का शुभारंभ करते प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्क? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं जब राज्य के पहाड़ों की ओर देखता हूं तो मुझे ईमानदारी, सच्चाई, साहस और दैवीय प्रकाश की प्रतिध्वनि सुनाई देती है। उन्होंने कहा कि बोधिसत्व कार्यक्रम से प्रदेश सरकार संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों के माध्यम से प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से 2025 में 25 साल की उम्र में उत्तराखंड देश का नंबर वन राज्य बनेगा।
विज्ञापन

शनिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुनिकीरेती स्थित एक होटल में आयोजित ‘रैबार एक नए उत्तराखंड का कार्यक्रम’ में शिरकत की। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सीएम धामी ने कहा कि विश्वास ही नहीं होता कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत अब हमारे बीच नहीं हैं। शहीद जनरल बिपिन रावत का उत्तराखंड से बेहद लगाव था। वह मेरे लिए एक अभिभावक के समान थे। आज भी जब उनके साथ बिताया समय याद आता है तो आंखें भर आती हैं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडियों ने विभिन्न क्षेत्रों में झंडे गाड़कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। सरकार अपने प्रवासी भाइयों से प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा सुुझाव मांग रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज उत्तराखंड में रेल के पहुंचने का सपना सकार होने जा रहा है। 16 हजार 216 करोड़ रुपये की लागत से 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश, कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। वर्ष 2024-25 तक परियोजना का काम पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच महीने के कार्यकाल में उन्होंने पूरी क्षमता के साथ अपना काम किया। उन्होंने कहा कि जब 2025 में उत्तराखंड के 25 साल होंगे आप नंबर वन उत्तराखंड देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें