गाैरतलब है कि माॅप अप राउंड काउंसलिंग करीब 565 रिक्त सीटों के लिए की जा रही है। वहीं बड़ी संख्या में आरक्षित सीटों के खाली रहने की संभावना है। जिससे शासन का यह निर्णय सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए राहत देगा।
शासन से निर्देश मिले हैं कि राज्य कोटे की आरक्षित सीटों को पहले अन्य आरक्षित श्रेणियों में परिवर्तित कर उत्तराखंड के पात्र अभ्यर्थियों से ही भरा जाएगा। इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो उन्हें ऑल इंडिया कोटे की सामान्य सीटों में शामिल किया जा सकेगा।
- डॉ. एसके बरनवाल, कुलसचिव, उत्तराखंड आयुर्वेद विवि।