फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस सजी पटाखों की दुकानें, अफसर मूकदर्शक

विज्ञापन
07 नियमों के विरुद्घ बिना पांच मीटर दूरी के संचालित होती आतिशबाजी की दुकानें - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
दीपावली पर्व के लिए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सजी आतिशबाजी की दुकानें नियम विरुद्घ संचालित हो रही हैं। अग्निशमन विभाग की मानें तो एक भी आतिशबाजी की दुकान उनके नियमों को पूरा नहीं कर रही है। वहीं, प्रशासन ने सिर्फ 25 आतिशबाजी की दुकानों को लाइसेंस जारी किया है, जबकि नगर में 200 से अधिक दुकानें संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हरीश चंद मिश्रा के मुुताबिक वर्तमान में सजी आतिशबाजी की दुकानें विभाग के नियमों के विपरीत हैं। किसी भी दुकान संचालक ने नियमों को पूरा नहीं किया है, जबकि इस संबंध में विभाग की ओर से एसडीएम ऋषिकेश को 21 अक्तूूबर को पत्र भी भेजा गया था। इसके बावजूद संवेदनशील क्षेत्रों में आतिशबाजी की दुकानें धड़ल्ले जो संचालित हो रही हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से कुल 25 दुकानों को ही आतिशबाजी की दुकानें लगाने के लिए लाइसेंस जारी किए गए है, मगर नगर में 200 से अधिक दुकानें लग गई है।
इस तरह नियमों की उड़ा रहे धज्जियां
- दो आतिशबाजी की दुकानों के बीच की दूरी पांच मीटर से भी कम।
- आतिशबाजी के दो पैकेट से ज्यादा बाहर रखकर दुकानें संचालित कर रहे दुकानदार।
- धू्म्रपान निषेध स्लोगन वाला बोर्ड एक भी आतिशबाजी की दुकान में नहीं।
- आमने-सामने आतिशबाजी की दुकानों को मनाही के बावजूद लगा रहे दुकानदार।
- घनी आबादी के बीच आतिशबाजी की दुकानें।
- दुकानों में लटकते बिजली की वायर।
- पक्की छत वाली दुकानों के बजाए खुले में कहीं भी दुकान लगा रहे लोग।
- कपड़ों की दुकानों के समीप ही संचालित हो रही दुकानें।
कोट्स
आज ही करीब 25 लाइसेंस धारकों को अनुमति दी है। शनिवार को नगर में जाकर मौका मुआयना करूंगा। यदि नियम विरुद्घ आतिशबाजी की दुकानें संचालित हो रही है, तो इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रेमलाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें