फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ऋषिकेश में गंगा में डूबने से दो किशोरियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नया घाट पर गंगा में नहाते समय तीन किशोरियां तेज बहाव की चपेट में आ गईं। मौके पर मौजूद युवक ने एक किशोरी को बचा लिया। जबकि अन्य दो किशोरियां डूब गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया। दोनों किशोरियों को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम पांच बजे ट्यूशन से लौटते समय अंजलि (14) पुत्री दीपक थापा, नेहा (14) पुत्री लोकबहादुर व अंजलि (10) पुत्री भरत बहादुर सभी निवासी शिवचौक के पास, विस्थापित कॉलोनी, आईडीपीएल गंगा में नहाने चली गईं। नया घाट पर नहाते समय तीनों तेज बहाव की चपेट में आ गईं। किशोरियों को बहता देख घाट पर मौजूद एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। उसने 10 वर्षीय अंजलि को बाहर निकाल लिया। जबकि दो अन्य किशोरियां गंगा में डूब गईं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। दोनों किशोरियों को गंगा से बाहर निकालकर उपचार के लिए एम्स भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने अंजलि और नेहा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें