फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: महिला की मौत, भाई ने लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रेश्वर नगर गली नंबर 11 में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को चंद्रेश्वर नगर निवासी पुष्पा (25) का शव घर के अंदर कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। पुष्पा की शादी वर्ष 2019 में मोनू यादव से हुई थी। मोनू के बड़े भाई सोनू ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद माेनू सोने के लिए छत पर चला गया। पुष्पा और उसकी तीन वर्षीय बेटी कमरे में ही सो रहे थे। सुबह बेटी के रोने पर दरवाजा खोलने की कोशिश की गई तो दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में पुष्पा पंखे से लटक रही थी। उसे नीचे उतारकर उपचार के लिए राजकीय उपजिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुष्पा के भाई नीरज ने महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। नीरज ने बताया कि उनकी बहन के शरीर पर कई चोट के निशान हैं। बताया कि 29 मई रात करीब 10 बजे पुष्पा का फोन आया था। उसने बताया कि मोनू ने उसके साथ बहुत मारपीट की है। मुझे यहां से ले जाओ। नीरज ने इस संबंध में शिकायती पत्र पुलिस को दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें