फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के सौदागर दबोचे

Fri, 08 Jan 2016 06:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
रायवाला पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त एक युवक को दबोचा है। उसके पास से 115 ग्राम चरस बरामद हुई है। संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर गश्त के दौरान पुलिस को हाईवे पर वैदिक नगर तिराहा के समीप एक युवक संदिग्ध लगा। पुलिस करीब पहुंची तो वह सकपका गया। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास चरस मिली। पुलिस ने उसकी पहचान भगत सिंह निवासी ग्राम लसियाल, घनसाली, टिहरी गढ़वाल के रूप में कराई है।

उपनिरीक्षक योगेश खुमरियाल ने बताया कि हत्थे चढ़ा आरोपी ग्राहक की तलाश में खड़ा था। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

वहीं, कोतवाली पुलिस ने स्कूटी में अवैध रूप से शराब ला रहे एक युवक को दबोचा है। उसके पास 100  पव्वे देसी शराब के बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि शराब तस्करी में लिप्त गौतम कुमार निवासी जाटव बस्ती को बृहस्पतिवार सुबह घाट चौक से पकड़ा गया है। उसके विरुद्ध संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें