फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनाइट के पत्थर उतार रहे दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। देहरादून रोड स्थित नटराज चौक के समीप एक दुकान में ग्रेनाइट के पत्थर उतार रहे दो लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार कर एक की हालत नाजुक देख उसे हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देहरादून रोड की एक दुकान में दिल्ली से एक ट्रक में भरकर ग्रेनाइट के पत्थर आए थे। पत्थर को उतारने के लिए जैसे ही दो लोग ट्रक में चढ़े, वैसे ही पत्थरों का ढेर उनके ऊपर गिर गया। इसके चलते पवन कुमार (36) पुत्र दयाशंकर, निवासी 103 रेलवे रोड ऋषिकेश और रिंकू (30) निवासी 104 एमजे रेजीडेंस देहरादून रोड ऋषिकेश घायल हो गए। रिंकू की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें